सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी *
फतेहपुर: रुरेश्वर महादेव मंदिर में चला स्वच्छता अभियान | विधायक विकास गुप्ता ने किया श्रमदान | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता का दिया संदेश*
फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर फतेहपुर के अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।
ग्राम चुरियानी स्थित रुरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विधायक विकास गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ स्वयं साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का आधार माना था, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, मंडल अध्यक्ष गाजीपुर विनोद पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष असोथर राघवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह, ब्लॉक प्रमुख बहुआ संतोष पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
