तेजीपुर में अज्ञात चोरों ने फिर एक घर में की चोरी 20 हजार रुपए मालजेवर किये पार।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई 16 सितंबर की रात मे अज्ञात चोरों ने तेजीपुर गांव में एक घर को निशाना बनाया जहां बक्से में रखें 20 हजार रुपए माल जेवर किया पार।
जानकारी के अनुसार 16 सितंबर 2026 की रात में अज्ञात चोरों ने निर्भय सिंह पुत्र बुद्धू सिंह निवासी तेजीपुर के निर्माणाधीन मकान के अंदर रात्रि 1:00 बजे के लगभग प्रवेश किया जहां बक्से में रखें 20 हजार रुपए एवं कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी कर ले गए जैसे ही चोरी की आहट घर वालों को हुई अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को फोन करके चोरी की घटना की जानकारी दी 2, बजे रात्रि मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण किया। वही निर्भय सिंह ने बताया कि बक्से में 20 हजार रुपए की गड्डी रखी थी मकान का निर्माण कार्य चल रहा है रात्रि लगभग 1:00 बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है आए दिन आ रहे गांव में चोरों से दहशत का माहौल बना है परंतु पुलिस चोरों तक पहुंचने में अभी नाकाम हो रही है गांव से लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है बीते दिनों में गांव में बड़ी चोरी की घटना का चोरों द्वारा अंजाम दिया जा चुका है जिसकी अभी तक जांच की जा रही है। चोरों के आतंक से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वही मल्लावां कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर रात्रि में हल्का सिपाहियों द्वारा मौका निरीक्षण किया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही शुरू की जाएगी। वही शुक्लापुर गांव में बराबर एक सप्ताह से चोरों का आना-जाना बना हुआ है रमेश पुत्र नेवाजी लाल के मकान पर तीसरी बार चोरी करने का प्लान अज्ञात चोरों ने बनाया लेकिन मोहल्ले में जगहग की वजह से चोरी करने में चोर असफल रहे।
