TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ़, शैलेन्द्रसिंह, बारडोली, गुजरात
नेशनल हाईवे 48 पर, डेकोरेशन के लिए भरूच जाते समय एक टेम्पो का एक्सीडेंट हुआ: एक की मौके पर मौत,6 घायल।
कामरेज गाय पगला रोड पर हिंदवा ड्रीम्स कंपनी के लोग भरूच में जाडेश्वर चार रास्ता पास इलाके में लाइटिंग लगाने जा रहे थे उस समय मुंबई से अहमदाबाद NH48 पर स्मिटन चॉकलेट फैक्ट्री के सामने टेम्पो नंबर GJ-05-BX- 9081 का पिछला टायर फट गया। टेम्पो ड्राइवर का स्टीयरिंग से कंट्रोल खो गया और पलट गया।

लाइटिंग करने जा रहे टेम्पो में 17 लोग सवार थे, और टेम्पो पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 6 लोग को छोटी बड़ी चोट आई होनेकी जानकारी मिल रही है।
वही टेम्पो में सवार 17 लोगों में से 6 लोगों को मामूली चोटें आने की वजह से 108 से इलाज के लिए भरूच के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया।
टेम्पो पलटने के बाद हाईवे नंबर 48 पर ट्रैफिक जाम हो गया। इस समस्या को हल करने के लिए, हाईवे ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत क्रेन की मदद से पलटे हुए टेम्पो एक तरफ करवाके ट्रैफिक पूर्ववत किया गया।
