TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ़, शैलेन्द्रसिंह, बारडोली, गुजरात
कडोदरा GIDC पुलिस ने आदतन बाइक चोर को दो चोरी की मोटर साइकिलों के साथ पकड़ा।
सूरत ग्रामीण पुलिस के सुपरिटेंडेंट राजेश गढ़िया ने कामरेज डिपार्टमेंट के डिविजनल पुलिस सुपरिटेंडेंट को ग्रामीण इलाकों में अनसुलझे प्रॉपर्टी से जुड़े क्राइम को सुलझाने और इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
निर्देश के आधार पर, कडोदरा GIDC पी.आई ,वी.ए. देसाई के नेतृत्व में, पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों सुरेशभाई, यशपाल सिंह, शैलेशभाई, वनराजसिंह, अल्ताफभाई, विखीभाई, धर्मदीपभाई, हरेशभाई, राहुलभाई, मितेशभाई, महिपालदान, अर्जुनसिंह और रुदाभाई की टीम ने जांच शुरू की।
सर्विलांस स्टाफ और पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमें क्राइम को सुलझाने के लिए कडोदरा GIDC पुलिस स्टेशन इलाके में पेट्रोलिंग पर थे तभी खुफिया मिली जानकारी में एक व्यक्ति सूरत शहर से कडोदरा आने वाली सड़क पर अंत्रोली गांव गेट नंबर 2 से बिना नंबर की चोरी की हुई भूरे रंग की एक्टिवा मोटर साइकिल पर आ रहा है।
खुफिया जानकारी के मुताबिक, बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर जा रहे एक आदमी को रोका गया और जांच के दौरान खुदकी बाइक होनेक कोई कोई सबूत नहीं मिला। पूछताछ के दौरान, कडोदरा पुलिस स्टेशन की सीमा में वरेली पाटिया से एक मोपेड नंबर GJ-19-BP- 6936 कीमत 80,000 रुपये की एक्टिवा मोपेड बरामद की गई
दूसरी मोटरसाइकिलों की चोरी के बारे में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि ये आठ महीने पहले ए.पी.एम.सी मार्केट, सूरत शहर के सरदार मार्केट से चुराई होने का गुनाह क़ुबूल करते पुलिस ने 1,05,000 रुपये की दोनों चोरी की मोटर साइकिलें बरामद करके और आरोपी फैज़ल खान शेर खान पठान, अभीरहे,जोलवा रेजीडेंसी, जोलवा गांव, तालुका, पलसाना, मुलरहे, मकदूमनगर, साईं बाबा मंदिर के पास, व्यारा, जी. तापी के खिलाफ मामला दर्ज करके हिरासत में लेकर आगे की जांच पुलिस कर रही है।
