फतेहपुर: महर्षि विद्या मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्राओं को बताए गए कानूनी अधिकार

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

महर्षि विद्या मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्राओं को बताए गए कानूनी अधिकार

फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर के तत्वावधान में महर्षि विद्या मंदिर, फतेहपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों को विभिन्न विधिक प्रावधानों, उनके अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पलाश गांगुली ने छात्राओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, नालसा की योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, जिससे वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में न्यायपूर्ण वातावरण स्थापित करने में योगदान दे सके।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानूनी समझ विकसित करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में पीएलवी शेखर एवं अवधेश सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सचिव श्री पलाश गांगुली को विद्यालय की ओर से स्मृति-चिह्न एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *