नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” का शुभारंभ दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ l मौके पर डिप्टी सीएम रहे मौजूद l
जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l
रविवार को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में वेबकास्टिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में माननीय विधायक, निर्मली श्री अनिरुद्ध प्रसाद यादव, माननीय विधायक, पिपरा श्री राम विलास कामत, माननीय विधायक, छातापुर श्री नीरज कुमार बबलू, मुख्य पार्षद, सुपौल श्री राघवेंद्र झा, श्री सावन कुमार, भा.प्र.से., जिलाधिकारी, सुपौल, श्री शरथ आर.एस., पुलिस अधीक्षक, सुपौल, श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
