लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साल 1999 में आई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म गंगा की कसम का एक गाना बन्ना रे बाग में झूला घाल्या आपने जरूर सुना होगा। ये गाना काफी हिट हुआ था और आज भी सावन के महीने में खूब गाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाना एक राजस्थानी लोकगीत से जुड़ा है?
