अभिनेता राजेश शर्मा कैसे पड़े बीमार, अक्षय कुमार से लेकर शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

प्रभास की आने वाली फ़िल्म की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर कीड़े के काटने से बीमार पड़े लोकप्रिय बंगाली अभिनेता राजेश शर्मा अब भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के ढाकुरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले वह हैदराबाद के रामोजी फ़िल्म सिटी से लौटे थे, जहां कथित तौर पर यह घटना हुई थी.

फ़िलहाल वह ख़तरे से बाहर हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मंत्री डॉक्टर इंद्रनील ख़ान ने एक्स पर पोस्ट कर राजेश शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

शुक्रवार को ढाकुरिया के मणिपाल अस्पताल के चीफ़ मेडिकल सर्विसेज़ डॉ. तानिया लोध ने बीबीसी को बताया कि शर्मा की हालत अब स्थिर है और उनमें सुधार के संकेत मिल रहे हैं.

उन्होंने कहा, “हमने उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखने का फ़ैसला किया है. मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं बता सकती क्योंकि उन्होंने अपनी मेडिकल जानकारी साझा करने की सहमति नहीं दी है.”

मंगलवार रात अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *