सुरत ज़िला मांडवी तालुकामें आया आमली डेम के 7 दरवाजे खोले गए:तापी नदी में 7,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, प्रशासन ने नीचे के 27 गांवों को अलर्ट पर रखा

TTN 24न्यूज

ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात

 

सुरत ज़िला मांडवी तालुकामें आया आमली डेम के 7 दरवाजे खोले गए:तापी नदी में 7,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, प्रशासन ने नीचे के 27 गांवों को अलर्ट पर रखा।

ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश के वजह, मांडवी तालुका में वेर-2 (अमली) डैम में पानी का भारी बहाव हुआ है। चूंकि डैम में अभी 8,500 क्यूसेक पानी का बहाव रिकॉर्ड किए जा रहा है, इसलिए प्रशासन ने जलाशय के तय लेवल को बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर डैम के 7 गेट खोल दिए हैं।

 

डैम से नदी में 7,500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

डैम की पूरी सतह 115.80 मीटर है। चूंकि पानी का लेवल अभी लगातार बढ़ रहा है, इसलिए प्रशासन ने मांडवी तालुका के नीचे के 27 गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है।

 

स्थानीय नागरिकों को सख्त सलाह दी गई है कि वे नदी के किनारों के पास न जाएं और अपने जानवरों को सुरक्षित जगह पर ले जाएं। यह पानी मांडवी के वरेली गांव के पास तापी नदी में मिलता है। लोकल मामलातदार ऑफिस और पंचायत सिस्टम लगातार हालात पर नज़र रखे हुए हैं।

बाड़ आनेकी संभावना जताते हुए सरकारी तंत्र अलर्ट मोडपर:27 गांवों की जनता को तंत्रंने सुचित किया गया (1) गोरधा, (2) अमलसाडी, (3) करवली, (4) कछिया बोरी, (5) गोदावाड़ी, (6) गवाची, (7) गोडसांबा, (8) गंगापुर, (9) बंधा, (10) देवगिरी, (11) मालदा, (12) लिमडा, (13) कोलखड़ी, (14) देवगढ़, (15) अंधारवाड़ी, (16) जुनवान, (17) विसडालिया, (18) फुलवाड़ी, (19) मोरीठा, (20) सलैया, (21) वालारगढ़, (22) खरोली, (23) पिपरिया, (24) वरेली, (25) अमली, (26) कालीबेल, और (27) पारडी। गांवों के लोगोंको बहता पानीके पास नहींजाने की सरकारी तंत्रकी ओर से अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *