मेहनत, लगन और निष्ठा की मिसाल बनीं अयप्पपा पब्लिक विद्यालय की शिक्षिका सुश्री रीता कुमारी
शिक्षक दिवस पर “बेस्ट टीचर अवार्ड” से सम्मानित
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
कहा जाता है कि यदि इंसान के भीतर सच्ची मेहनत, दृढ़ लगन और अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी हो, तो सफलता स्वयं उसके सामने आकर खड़ी हो जाती है। इस कथन को अय्यप्पा पब्लिक स्कूल की समर्पित शिक्षिका सुश्री रीता कुमारी ने अपनी उपलब्धि से सच साबित कर दिखाया है।

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सुश्री रीता कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस वर्ष के “बेस्ट टीचर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण, विद्यालय के प्रति सच्ची निष्ठा और शिक्षण कार्य के प्रति ईमानदारी का सुखद परिणाम है।

सुश्री रीता कुमारी ने शिक्षक की भूमिका को केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण को भी सदैव प्राथमिकता दी। उन्होंने अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच से यह सिद्ध किया है कि एक आदर्श शिक्षक विद्यार्थियों का मार्गदर्शक होने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माता भी होता है।

उनकी इस सफलता में विद्यालय की प्रधानाचार्या का सहयोग और प्रोत्साहन भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा है। किसी भी विद्यालय की प्रगति में प्रधानाचार्य की दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व और शिक्षकों के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार की बड़ी भूमिका होती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा शिक्षकों को लगातार प्रोत्साहन तथा आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना उनके श्रेष्ठ नेतृत्व का प्रमाण है।

आज यह विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। विद्यालय की
