डिजिटल डेस्क, वॉशिंग्टन। काई सेनेट के बड़े इवेंट ‘स्ट्रीमर यूनिवर्सिटी 2026’ की वजह से क्रिएटर टियाना मुसारा इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। पहले से ही फैशन, फिटनेस और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाने वाली टियाना इस इवेंट के बाद नए दर्शकों के बीच भी फेमस हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर उनका फैन बेस तेजी से बढ़ रहा है। लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
स्ट्रीमिंग शुरू करने से पहले ही टियाना मुसाना ने इंस्टाग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना ली थी। वो फैशन, फिटनेस, मॉडलिंग और Get Ready With Me यानी GRWM वीडियो पोस्ट किया करती थीं. इन वीडियो की वजह से उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैन्स मिले।
2025 में उन्होंने एक Twitch (लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म) स्ट्रीम में मजाक में खुद को स्ट्रीमर यूनिवर्सिटी की मैनर्स की प्रोफेसर कहा था। यह बस एक फनी कमेंट था। लेकिन यहीं से कई स्ट्रीमिंग फैंस ने पहली बार उनका नाम सुना।
2026 में टियाना ने Twitch पर रेगुलर स्ट्रीमिंग शुरू की। अभी उनके 1,23,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। स्ट्रीमर यूनिवर्सिटी 2026 के दौरान वो 24 घंटे लाइव रह रही हैं। उनके स्ट्रीम को औसतन करीब 5 हजार लोग एक साथ देखते हैं। लाइफस्टाइल कंटेंट और लगातार स्ट्रीम की वजह से वो इस साल के इवेंट की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक बन गई हैं।
टियाना रैपर और क्रिएटर डेरिल ‘DDG’ के साथ स्ट्रीम में भी नजर आ चुकी हैं।
स्ट्रीमर यूनिवर्सिटी के दौरान टियाना का नाम एक बड़ी बहस की वजह से भी सुर्खियों में आया। इवेंट के काउंसलर जोश YourRage के साथ टियाना के कई स्ट्रीम क्लिप वायरल हुए। एक बार वो उनके ऑफिस भी गई थीं।
उसी दौरान DDG, जो इस साल क्लास के लिए सिलेक्ट नहीं हुए थे, उन्होंने YourRAGE को लाइव कॉल किया और पक्षपात का आरोप लगाया। दोनों के बीच बातचीत जल्दी ही गर्म हो गई।
फोन पर YourRAGE ने जवाब में कहा कोई पक्षपात नहीं हुआ… डेरिल, तुम बेहतर क्यों नहीं थे?
फिर उन्होंने टियाना का नाम लेते हुए कहा क्या इसीलिए तुम नाराज हो? तुमने मुझे टियाना से बात करते देखा, तो तुम नाराज़ हो गए? इसके बाद YourRAGE ने कॉल काट दिया।
हालांकि टियाना खुद इस बहस का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन इस क्लिप के बाद उनका नाम ऑनलाइन चर्चाओं में और फैल गया। टियाना मुसारा अब Twitch पर तेजी से बढ़ती क्रिएटर्स में से एक हैं और ‘स्ट्रीमर यूनिवर्सिटी 2026’ ने उन्हें एक नई पहचान दे दी है।
