ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क ‘पेपर फ्लावर’ मेकिंग वर्कशॉप आयोजित।
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
भिलाई: सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी संस्था ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क “पेपर फ्लावर” मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संस्था की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और हस्तकला के गुर सीखे।
कार्यक्रम के अंत में ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती सरिता पाण्डेय ने मुख्य प्रशिक्षक (ट्रेनर) श्रीमती किरण गुरुपंचायन को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनके सराहनीय योगदान के लिए उनका सम्मान किया।
5 वर्षों से समाज सेवा में समर्पित है ऊर्जा फाउंडेशन > उल्लेखनीय है कि ऊर्जा फाउंडेशन पिछले 5 वर्षों से निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण, निशक्त बच्चों एवं बुजुर्गों की सेवा, व्यापक वृक्षारोपण अभियान तथा जरूरतमंदों को शासकीय योजनाओं एवं व्यक्तिगत स्तर पर सहायता पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता श्रीवास्तव, सपना श्रीवास्तव, अनुजा अग्रवाल, शैल सोनी, संध्या साटकर, नीता भलावी, सोनी सिंह, कमलजीत, सीमा लादेर, के. गीता, दीप्ति लादेर, रेणु श्रीवास्तव, ज्योति कुमारी, नीरा लाखेरा, नंदिनी पाण्डेय, श्रीमती ज्योति, नीलू सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
