रसूलाबाद कानपुर देहात: 60 वर्षीय बुजुर्ग की सर्पदंश से मौत , हैलट में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

60 वर्षीय बुजुर्ग की सर्पदंश से मौत , हैलट में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

 

तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने कहा मृतक परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी

 

 

रसूलाबाद कानपुर देहात।

रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम पोवा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सर्पदंश से घायल हुए शिव बहादुर 60 वर्षीय बुजुर्ग को परिजन इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

 

जानकारी के अनुसार शनिवार शिव बहादुर अपने खेत पर बने मकान के पास खड़े थे तभी अचानक से तभी अचानक सर्प ने उनके पैर में डस लिया और धीरे धीरे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी । परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी रसूलाबाद स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

हैलट में डॉक्टरों ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही काफी देर हो चुकी थी।

 

 

अचानक हुई मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। घर में मातम का माहौल है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया है। मृतक गरीब परिवार से किसी तरह तीन बीघे खेती से परिवार का भरण पोषण करता था ।

 

बरसात और सावन के महीने में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें और तुरंत नजदीकी अस्पताल या सीएचसी में पहुंचें। समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।

तहसीलदार संतोष कुमार सिंह का ध्यान जब इस घटना पर दिलाया गया तो उनका कहना था कि मृतक के परिवारी जन को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *