- परचून की दुकान की आड़ में बेच रहा था गांजा , 770 ग्राम के साथ युवक गिरफ्तार
कोतवाल शिव नारायन सिंह ने कहा यह अभियान जारी रहेगा और नशे के कारोबारियों पर होगी सख्त कार्यवाही
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
रसूलाबाद कानपुर देहात।
थाना रसूलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम इकघरा में परचून की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 770 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
तिस्ती चौकी प्रभारी केशव देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गत शाम करीब 4 बजे के लगभग इकघरा गांव में दबिश देने पहुंची। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव में एक व्यक्ति परचून की दुकान पर सामान रखने के साथ-साथ अवैध रूप से गांजा भी बेचता है।
पुलिस ने दुकान के काउंटर के अंदर से तलाशी के दौरान 20 पाउच गांजा बरामद किया। हर पाउच में लगभग 5 ग्राम गांजा था। इसके अलावा एक काली पन्नी में खुला गांजा भी मिला। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तुला से तौलने पर कुल वजन 770 ग्राम निकला।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का नाम विवेक कुमार पुत्र गयादीन निवासी ग्राम इकघरा बताया है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कानपुर नगर से गांजा खरीदकर लाता था और उसे पांच पांच ग्राम के पाउच बनाकर सौ सौ रुपये में बेचता था।
पुलिस ने आरोपी से गांजे का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराकर न्यायालय में श किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया ।बरामद गांजे को सील कर नमूना तैयार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी की पत्नी को दी गई।
इस कार्यवाही में तिस्ती चौकी प्रभारी केशवदेव के साथ आरक्षी सूर्यसेन नीरज जगदीश का सरवेआलम व रिक्रूट आरक्षी सोनू महिला आरक्षी कुमकुम चाहर ज्योत्सना पूनम बघेल शामिल रही । क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाल रसूलाबाद शिव नारायण सिंह का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। पुलिस की इस कार्यवाही से रसूलाबाद नगर में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है ।पुलिस अब उनकी भी सरगर्मी से तलाश में जुट गई है ।
पुलिस ने कहा सूचना देने वाले लोगों का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।
पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है ।
