मदरसा के बच्चों मे दिखा देश भक्ति का जज्बा,हाथों मे राष्ट्रीय ध्वज लेकर क्षेत्र का किया भ्रमण
जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार l
मदरसा रियाजुल उलूम शंकरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
वीरपुर। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मदरसा रियाजुल उलूम, शंकरपुर में गुरुवार को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर विनय कुमार की अध्यक्षता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। यात्रा में मदरसा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एसडीएम विनय कुमार ने जहाँ राष्ट्रीय ध्वज को लहरा कर बच्चों का होशला अफजाई की l साथ ही कुमार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा मेरा नम्बर लो जब भी तुम्हे किसी चीज की जरूरत हो मुझे फोन करो फिर क्या था बच्चों ने एसडीएम के इस बात पर तालियों की गड़गड़ाहट से शुक्रिया अदा किया l
बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाए।

तिरंगा यात्रा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बजरंग प्रसाद सिंह, मदरसा रियाजुल उलूम के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें देश के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं जिम्मेदारी का महत्व बताया।

यात्रा के दौरान बच्चों में काफी उत्साह रहा। कई विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
