गायिका निशा सिंह द्वारा भक्तिमय अनुपम प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
देवघर । स्थानीय बी० एड० कॉलेज प्रांगण में सोमवार को राजकीय श्रावणी मेला-2026 के पावन अवसर पर जन सम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित संध्याकालीन कार्यक्रम में जानी-मानी गायिका निशा सिंह के अनुपम भक्तिमय प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। । गायिका रिया मिश्रा की मनमोहक गीतो ने श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। साथ ही, भगवान श्री राम के अद्भुत अनुपम गीतो की प्रस्तुति गायिका निशा सिंह, व गायक छोटेलाल सिंह द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय गीतो पर दर्शक झूम उठे । गायक कमल नयन पांडे ने भी अपने भक्तिमय गीतों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा।
