Etawah News: नशा मुक्त युवा अभियान में चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Etawah News: नशा मुक्त युवा अभियान में चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवन्तनगर/इटावा: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तत्वावधान में आयोजित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

वहीं तृप्ति ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, शिवा यादव ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा गोपाल सिंह ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव एवं निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं में जागरूकता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

संस्था के प्रबंध निदेशक एवं निदेशक ने इस उपलब्धि के लिए समस्त स्टाफ को भी बधाई दी और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ का निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण है।

विद्यार्थियों की इस सफलता ने संस्थान का नाम रोशन करने के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *