पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छतीसगढ़) ने रितेश कुमार को नियुक्त किया बालोद जिला अध्यक्ष (शहर)

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छतीसगढ़) ने रितेश कुमार को नियुक्त किया बालोद जिला अध्यक्ष (शहर)

 

रिपोर्ट हनु नायक TTN 24 NEWS

बालोद / दुर्ग (छत्तीसगढ़): पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (All India Protection & Unity of Journalist) के प्रदेश कार्यालय (मरोदा टैंक, दुर्ग) द्वारा आज संगठन का विस्तार करते हुए रितेश कुमार (पिता: गोवर्धन लाल, निवासी: पाररास बालोद, वार्ड-18) को जिलाध्यक्ष (शहर) बालोद के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 14 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) श्री हनु नायक द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, नवनिर्युक्त जिलाध्यक्ष संगठन का विस्तार करेंगे और क्षेत्र में संगठन की मजबूती एवं पत्रकारों के हित में कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति की सूचना निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेषित की गई है:

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी (P.S.S.S.)

कलेक्टर, बालोद

पुलिस अधीक्षक (S.P. Sir), बालोद

जिलाध्यक्ष (ग्रामीण बालोद) रवि साहू

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रितेश कुमार को इस दायित्व के लिए संगठन के सभी सदस्यों एवं स्थानीय पत्रकारों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *