कल्यानपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत

कल्यानपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत ।

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी 9415707425

मल्लावां (हरदोई) मल्लावा कन्नौज रोड स्थित कल्याणपुर में श्यामजी डेयरी के सामने सोमवार दिन में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मीरनगर निवासी सतीश यादव (22) पुत्र भैयालाल यादव अपनी मोटरसाइकिल से मल्लावां से घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान कल्याणपुर में श्यामजी दूध डेरी के सामने पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। बताया गया कि ट्रक के बाईं ओर के पहिए के नीचे मोटरसाइकिल समेत आने से सतीश मौके पर ही की दर्दनाक मौत हो गई काफी देर तक मौके पर ट्रक खड़ा रहा हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सतीश के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने शव को हिरासत में लिया चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। युवक की मौत की खबर मिलते ही मीरनगर से परिजन पहुंचे। सतीश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *