*जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण पर फिलहाल रोक, कमिश्नर कोर्ट ने दी अंतरिम राहत !!*
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान के जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण आदेश पर फिलहाल रोक लग गई है. मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अंतरिम रोक (स्टे) लगा दिया है.
कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. अब दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कमिश्नर कोर्ट अंतिम फैसला सुनाएगा…
