Etawah News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जसवंतनगर में जश्न, मिष्ठान वितरित कर मनाई खुशी
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की छह हजार से अधिक मतों से जीत के बाद जसवंतनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। हाईवे चौराहे पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और इसे कांग्रेस की नीतियों व जनता के विश्वास की जीत बताया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि दतिया की जनता ने अहंकार और जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए कांग्रेस के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आने वाले समय में देश और प्रदेश की राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है तथा उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और यही विश्वास इस जीत में दिखाई दिया है। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन का प्रतीक बताते हुए भविष्य में पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
जश्न के दौरान कांग्रेस नेता प्रदीप दुबे, सतीश नागर, अमन तिवारी, राहुल दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का स्वागत किया और पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
