Etawah news: जसवंतनगर में अतुल मेडिकल स्टोर का हवन-पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला कोठी कैस्त में बुधवार को अतुल मेडिकल स्टोर का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। उद्घाटन से पहले हवन-पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्टोर के सफल संचालन की कामना की। इसके बाद रमेश चंद्र ने फीता काटकर मेडिकल स्टोर का औपचारिक उद्घाटन किया।

मेडिकल स्टोर के शुभारंभ के अवसर पर डॉक्टर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अतुल मेडिकल स्टोर के संचालक को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि क्षेत्र के लोगों को दवाओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर अतुल कांत ने बताया कि उन्होंने नगर के चौ. सुघर सिंह फार्मेसी से डी. फार्मा की डिग्री हासिल की है। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने सरकारी अस्पताल के साथ-साथ आगरा के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। अब उन्होंने अपने अनुभव और प्रशिक्षण के आधार पर कोठी कैस्त में निजी मेडिकल स्टोर शुरू किया है।

डॉ0 अतुल कांत ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर लोगों की जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि दवाओं की आवश्यकता होने पर उनके मेडिकल स्टोर पर आएं। उनका कहना है कि ग्राहकों को उचित दाम पर दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर शुरू करने का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आसपास ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें दवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़े। साथ ही ग्राहकों को बेहतर सेवा और उचित मूल्य पर दवाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी।

उद्घाटन समारोह में अतुल कांत के बाबा रमेश चंद्र, पिता इंद्रपाल के अलावा जयदीप, श्रीकांत, विशाल, राधा, काजल समेत परिवार के सदस्य, साथी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने अतुल कांत को मेडिकल स्टोर के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *