TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
LCB पुलिस ने कामरेज तालुका के खोलवड़ गांव से 1,55,000 रुपये की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
जिला पुलिस अधीक्षक, राजेश गढ़िया ने LCB पुलिस को सूरत ग्रामीण जिले के इलाके में शरीर और संपत्ति से जुड़े अपराधों की जांच करने और हाल ही में हुए वाहन चोरी के अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
जिला पुलिस प्रमुख, LCB, पी.आई, एन जी. पांचानी, PSI, ए.एन.चौहान, जे.एल.पटेल,एच.सी मसानी और जे.के.राव के निर्देशों के अनुसार, सूरत जिला LCB पैरोल फर्लो स्कोर के पुलिस कर्मियों विक्रमभाई, राजेशभाई, हेमंतभाई, महेशभाई और रमेशभाई की टीमों ने सूरत जिले में वाहन चोरी के अपराधों को सुलझाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और व्यक्तिगत मानव खुफिया जानकारी के माध्यम से एक खास दिशा में जांच शुरू की गईथी।
कामरेज पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में, खोलवड़ गांव में सुख विश्व सोसायटी से एक साथ चार मोटरसाइकिलों की चोरी के अपराध की जांच एल.सी.बी द्वारा शुरू की गई पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान खुफिया जानकारी मिली कि खोलवाड़ गांव से चोरी हुई चार मोटरसाइकिलें अभी खोलवड़ के पास बाला हनुमान मंदिर से कब्रिस्तान के पास खंडहर कब्रिस्तानमें चोरीकी मोटर साइकिलो रखीगई होनैकी खास जानकारी के आधार पर, LCB टीम ने मौके से चोरी हुई चार मोटर साइकिलें कामरेज पुलिस स्टेशन को सौंप दीं और अनजान आरोपी को पकड़ने केलिए तपास तेज की है।
