TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ़, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत रूरल LCB ने पलसाना पुलिस स्टेशन क्षेत्रमें मेगा प्लाजा कॉम्प्लेक्स के कमरे से देसी पिस्तौल के साथ आरोपीको गिरफ्तार किया।
सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, राजेश गढ़िया ने रूरल LCB पुलिस को सूरत रूरल डिस्ट्रिक्ट में रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी से जुड़े अनसुलझे गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
निर्देश के आधार पर, पी.आई,एन. जी.पांचानी के गाइडेंस में, LCB पुलिस कर्मियों शैलेशभाई, चिराग कुमार और अमरतजी की एक टीम ने पुलिस रिकॉर्ड में वॉन्टेड क्रिमिनल्स समेत अपराधों को सुलझाने के लिए जिले में जांच शुरू की।
LCB ब्रांच के अधिकारी और पुलिसकर्मी गंभीर अपराधों को सुलझाने और रूरल एरिया में गैर-कानूनी जुए, शराब की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गश्तपर थे, उसी समय मिली खुफिया जानकारी मे

पलसाना विस्तार में आया मेघाप्लाजा के हरिकृष्ण रेसीडेंसी के कमरा नंबर 106 मे रहने वाला रविकांत नेक्सुलाल कश्यप के पास एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस होनेकी खास जानकारी के आधार पर, LCB टीम ने मौके पर छापा मारा और उसके कमरे से एक पिस्तौल और ज़िंदा कारतूस बरामद करके पुलिस पूछताछ के दौरान, बिहार के रहने वाले और अब पलसाना के रहने वाले अरुण नामके व्यक्ति इस गुनाह में ने जुर्म में शामिल होने की बात कबूल करते उसे वांछित घोषित करके पकड़े गए रविकांत कश्यप,मूलरहे, नंगलाकुबेर, बिहार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके पलसाना पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
