*बाढ़ के पानी को देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवक बिजली पोल से टकराकर हुए घायल*
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
9415707425
मल्लावां। राघोपुर क्षेत्र के मगरहा गांव के पास बाढ़ के पानी को देखकर अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दोनों हादसे का शिकार हो गए। राघोपुर में शगुन गेस्ट हाउस के सामने उनकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में नौसझिया निवासी रावेंद्र (मुकुरी) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी श्याम सिंह पुत्र विश्राम को मामूली चोट आई।
जानकारी के अनुसार रावेंद्र अपने साथी श्याम सिंह के साथ मगरहा गांव के पास बाढ़ के पानी की स्थिति देखने गए थे। दोनों बाइक से अपने गांव नौसझिया लौट रहे थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे राघोपुर पहुंचने पर शगुन गेस्ट हाउस के सामने अचानक उनकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया। उपचार के बाद परिजन दोनों को घर ले गए।
