सुरत ग्राम्य एल.सी.बी पुलिस ने कोसंबा और रांदेर पुलिस स्टेशनों में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के आठ साल के आरोपी को गिरफ्तार किया

TTN 24न्यूज

ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात

 

सुरत ग्राम्य एल.सी.बी पुलिस ने कोसंबा और रांदेर पुलिस स्टेशनों में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के आठ साल के आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस इंस्पेक्टर जनरल और पुलिस सुपरिटेंडेंट ने सूरत के ग्रामीण इलाकों में किए गए गंभीर अपराधों में फरार चल रहे वॉन्टेड आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

 

एल.सी.बी, पी.आई, एन.जी. पांचानी और इंचार्ज पी.आई, एल. डी.ओडेदरा ने पी.एस.आई, ए. एन चौहान और जे.के राव के निर्देशानुसार एल.सी.बी और पैरोल फर्लो ब्रांच के पुलिस कर्मियों विक्रम भाई, महेश भाई, हेमंत भाई ओर राजेश भाई की टीम ने पर्सनल ह्यूमन रिसोर्स और टेक्निकल पहलुओं के क्षेत्र में जांच शुरू की थी।

 

एल.सी.बी और पैरोल फर्लो स्क्वाड के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम फरार आरोपियों की जांच कर उनको गिरफ्तार करने के लिए सूरत ग्रामीण जिले में गश्त पर थी। इस दौरान, एक जॉइंट इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिली कि एक आदमी जो आठ साल से पुलिस को चकमा दे रहा था, वह कोसंबा पुलिस स्टेशन में सेक्शन 143, 147, 148, 149, 394, 307, 323, 324, 336, 447, 354, 427, 504, 506(2) और सूरत शहर के रांदेर पुलिस स्टेशन में सेक्शन 135 समेत G.P. एक्ट के अलग-अलग सेक्शन के तहत दर्ज क्राइम में शामिल है।

 

आदतन वॉन्टेड आरोपी सुजाद उर्फ आरिफ सफी शेख, जो कोसंबा, गवर्नमेंट हॉस्पिटल के पास, सरीम अपार्टमेंट, ता-मंगरोल जो अभी अपने घरपर होनेकी पुलिसकों पक्की मिली जानकारी के आधर पर घर से गिरफ्तार करके उनकी शुरुआती पूछताछ में उसने तीन अलग-अलग क्राइम में वॉन्टेड आरोपी होने की बात कबूल की। पुलिस ने सुजाद शेख के खिलाफ कार्रवाई करके उसे कोसंबा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *