ज्ञान-पिपासु मन और धार्मिक विचारों को और उज्जवल होते हुए देखना: आचार्य पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज
🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹
“सादर जय सियाराम”
दिनांक: 02 अक्टूबर 2026
हमारे परम प्रिय भक्तो एवं शिष्यों में से एक भक्त राजेश जी आपके जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं !
हमें बहुत ही प्रसन्नता है कि हमारे प्रिय भक्त श्रीमान राजेश जी का आज जन्मदिन है ,
आज आपका एक विशेष दिन है ।
जब हम आपके ज्ञान-सूर्य , ज्ञान-पिपासु मन और धार्मिक विचारों को और उज्जवल होते हुए देखना चाहते हैं ।
आपका ज्ञान-पथ निरंतर उज्जवल रहें , आपका हर दिन एक नई समझ एवं उत्साह लेकर आएं ।
ईश्वर आपको स्वास्थ्य ,, सफलता और शान्ति प्रदान करें , जिस प्रकार से सुर्य की किरणें समस्त संसार को प्रकाशमान कर देती हैं ।
उसी तरह आप अपने ज्ञान से , अपने विवेक से , अपने सामर्थ्य से प्राणी मात्र को सुख पहुंचाओं यही आपके लिए आदेश भी है , और अपने गुरुदेव की प्रेरणा भी हैं ।
“सर्व ज्ञान परम ब्रह्म , ज्ञानात् नास्ति परं सुखमय”
(सभी ज्ञान परम ब्रह्म है , ज्ञान से बढ़कर को सुख नहीं)
आपका ज्ञान-दीप और भी प्रज्वलित रहें , आपका मन शान्ति और आपका हर एक कदम धर्म के लिए हों , सदमार्ग के लिए हों , जगत मंगल के लिए हों , प्राणी मात्र का कल्याण के लिए हों ,आप स्वस्थ रहें , प्रसन्न रहें ,
और अपने लक्ष्य पर निरंतर अग्रसर रहें , ईश्वर की कृपा , और आपके पूज्य गुरुदेव भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहें , आशा है , आपका दिन उतना ही अच्छा व शानदार हों , जितना आप स्वयं है ।
सादर जय सियाराम ,
आपका मार्गदर्शक ,
[आचार्य पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज]
🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹
