Etawah News: मलाजनी न्याय पंचायत में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा। मलाजनी न्याय पंचायत में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार के आदेश तथा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन के दिशा-निर्देशन में सकुशल संपन्न हुई।
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में निशांत भतौरा प्रथम और बादल मलाजनी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अनन्या भतौरा ने प्रथम तथा मानवी नीदनपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में सचिन मलाजनी प्रथम और आदित्य भतौरा द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में रश्मि मलाजनी प्रथम रहीं। लंबी कूद के प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में प्रेम कुमार अदियापुर प्रथम और निशांत भतौरा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में आलिया मलाजनी प्रथम तथा अनन्या भतौरा द्वितीय रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर में आदित्य भतौरा प्रथम और सचिन मलाजनी द्वितीय रहे। मलाजनी की रोशनी ने बालिका वर्ग में सबसे लंबी छलांग लगाई।

कबड्डी के उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में मलाजनी की टीम विजेता और भतौरा की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक बालक वर्ग में भतौरा विजेता और कैस्त उपविजेता रही। बालिका वर्ग में भतौरा की टीम विजेता तथा मलाजनी उपविजेता रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हरिओम, केशव, योगेंद्र, बलबीर और सत्यवीर ने निभाई। विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक विशुन सिंह का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरी कुमार, मोहम्मद फुरखान, राजेंद्र सिंह, नीरज राजपूत, संजीव सिंह, उमेश शर्मा, पंकज कुमार, सपना रानी, विद्वति, अजय कुमार, आलोक कुमार, राकेश कुमार, मोहित गुप्ता, सत्यप्रकाश सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।
