फतेहपुर: डीएम और एसपी ने ताम्बेश्वर मंदिर व ओम घाट का किया निरीक्षण, श्रावण सोमवार और कावड़ यात्रा को लेकर दिए निर्देश

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

*डीएम और एसपी ने ताम्बेश्वर मंदिर व ओम घाट का किया निरीक्षण*

 

*श्रावण सोमवार और कावड़ यात्रा को लेकर दिए निर्देश*

 

फतेहपुर। श्रावण मास के आगामी सोमवार और कावड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम और एसपी ने पहले कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री ताम्बेश्वर सिद्धपीठ मंदिर पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की क्रियाशीलता और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों की स्थिति चेक की। इसके बाद हुसैनगंज क्षेत्र के ओम घाट का भ्रमण कर घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने जल चढ़ाने और दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम सदर, ईओ नगर पालिका, शहर कोतवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *