TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
मांडवी के गोडसंबा गांव में बाढ़ के पानी से कुमार स्कूल की नई बनी दीवारमे भारी नुकसान: हलके पानीसे भ्रष्टाचारी घुलते हुए दिखाई दिया।
सुरत ज़िला के मांडवी तालुका में हुई भारी बारिश ने प्रशासन के काम की पोल खोल दी है। मांडवी के गोडसंबा गांव में कुमार स्कूल की थोड़े महीनों पहले नवनिर्मित बनी दीवार पानी का बहाव निम्नकक्षा का मटिरियल की वजह नहीं झेलपाने से दीवार फटगई। स्कूल कंपाउंड की नई दीवार पर गिरता मलबा कॉन्ट्रैक्टर और प्रशासन के काम पर कई सवाल उठा रहा है।
अमली डैम ओवरफ्लो की वजह पानी गोडधा वियर (डैम) में छोड़ा गया, डैम में पानी का लेवल उसकी कैपेसिटी से ज़्यादा हो गया और डैम को भी नुकसान पहुंचा। इस वजह से वरेह नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ना पड़ा। नदी का पानी आस-पास के निचले इलाकों और गांवोंतक आ पहुंचा ओर गोडसंबा गांव में भी बाढ़ जैसे हालात बन गई।
पानी के भारी दबाव और लगातार बारिश की वजह से कुमार स्कूल की नई बनी दीवार ढहगई। उसी समय अच्छी बात ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सरकारी प्रॉपर्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा।
इस घटना के बाद गांव वालों में भारी गुस्सा दिखाई दिया जो नई बनी दीवार के इस तरह गिरने से, गांव के स्थानीय लोगोंने सीधा आरोप लगाया है कि नई बनी दीवार को बनाने में घटिया मटीरियल इस्तेमाल होनेकी वजह से बाड़के पानीमे भ्रष्टाचार धुलते स्पष्टरूप से दिखाई दिया। लाखों रुपये की लागतसे बनी दीवार बाढ़ के हलके पानीसे दीवार गिरना कॉन्ट्रैक्टर की कारगुजारी और भ्रष्टाचार शक के घेरे में आरहा है।
इस हादसे के पुरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग स्थानीय गांवके लोगोने ज़ोर देकर मांग की हैं। साथमे नई बनी दीवार थोड़े पानीमें ढहगई तब दीवार बनाने में इस्तेमाल किए गए मटीरियल कितनी घटियां कक्षाके मटिरियल से बनी दीवार की जांच की मांग उठने के साथ जांचमे अगर गड़बड़ी साबित होती है, तो दोषी कॉन्ट्रैक्टर और आंखें मूंद लेने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई मांग स्थानीय लोगोंने की है।
