हल्द्वानी की घटना के विरोध में मनेंद्रगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाला मार्च, किया सत्याग्रह

विनोद कुमार पाण्डेय

जिला:- एम सी बी छत्तीसगढ़

 

हल्द्वानी की घटना के विरोध में मनेंद्रगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाला मार्च, किया सत्याग्रह

 

मनेंद्रगढ़, 14 अगस्त 2026। हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जी के संबंध में आपत्तिजनक एवं निंदनीय कृत्य के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक एवं सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित देश के महान नेताओं के विचारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान सभी को करना चाहिए। ऐसी घटनाओं के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च एवं सत्याग्रह में PCC, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अग्रिम संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी तथा ऐसे किसी भी कृत्य का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कांग्रेस अध्यक्ष के सम्मान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *