मल्लावां में संत शिरोमणि रविदास जी की पावन कलश यात्रा सम्पन्न हुई 

मल्लावां में संत शिरोमणि रविदास जी की पावन कलश यात्रा सम्पन्न हुई

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

 

मल्लावा हरदोई में संत शिरोमणि रविदास जी की पावन कलश यात्रा का मल्लावां नगर भ्रमण किया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में कलश पूजन एवं पुष्पार्चन कर संत रविदास जी का स्मरण किया गया।

 

कलश यात्रा के दौरान भोलेनाथ मंदिर चुंगी नंबर-2, संत रविदास मंदिर मोहद्दीनपुर, हनुमान मंदिर चौहट्टा, गायत्री मंदिर मल्लावां चौराहा, फूलमती मंदिर बाजीगंज एवं नर्वदेश्वर मंदिर भगवंत नगर में विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर शिवराज सिंह बाबा जिला उपाध्यक्ष, दीपा विश्वास जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष अजीत कश्यप, मंडल प्रभारी सिद्ध प्रताप मौर्य, बंटी गुप्ता, गीता गुप्ता, वीरेंद्र मिश्रा, दीपक गुप्ता, अशोक राठौर, तेजसिंह राठौर, पीयूष कुशवाहा, महेंद्र श्रीवास्तव, राम नरेश गौतम, आशीष कुमार, अनूप दिवाकर सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *