TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ़, शैलेन्द्रसिंह, बारडोली, गुजरात,
सुरत के पलसाना नेशनल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में 11,52,000 विदेशी शराब की अवैध तस्करी पकड़ी ग्रामीण एल.सी.बी पुलिस ने 21,57,800 लाख रुपये के सामान साथ चालक गिरफ्तार : चार वांछित!!
पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक, राजेश गढ़िया ने सूरत ग्रामीण जिले में देशी और विदेशी शराब की तस्करी और बिक्री साथ अवैध जुआ गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन के अनुसार, एलसीबी, पी.आई.एन. जी. पांचानी, पीएसआई, जे.के. राव के निर्देशों के अनुसार, सूरत ग्रामीण एलसीबी, पैरोल फर्लो स्क्वाड, रोहितभाई, जगदीशभाई, अमृतभाई और दीपकभाई के पुलिस कर्मियों की टीम ने विशेष दिशा में जांच शुरू की थी।
एलसीबी और पैरोल फर्लो स्क्वाड के पुलिस अधिकारी शराब ओर जुआ की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों की एक टीम के साथ गश्त पर थे,इस दौरान खुफिया जानकारी मिली कि एक टाटा ट्रक, जिसका बंद बॉडी नंबर MH-04-KU-7873 मे चालक मुंबई से पलसाना नेशनल एक्सप्रेसवे के रास्ते से वडोदरा जा रहा है, जिसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब भरी होनेकी खास जानकारी के आधार पर, पुलिस की टीम ने ऐना गांव टोल प्लाजा के पास ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली ट्रक से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया।
पुलिस ने ट्रक चालक कैलाश सरवनराम बिश्नोई, निवासी फिटकास, तालुका बिलाड़ा, जिला जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार करके पूछताछ मे विदेशी शराब लाने और मंगाने में शामिल तीन लोगों को वांछित घोषित कर आगे की जांच शुरू की गई।
