रामागुंडम एवं तेलंगाना परियोजना में श्रद्धा और भक्तिभाव से सम्पन्न हुई श्री विश्वकर्मा पूजा

*रामागुंडम एवं तेलंगाना परियोजना में श्रद्धा और भक्तिभाव से सम्पन्न हुई श्री विश्वकर्मा पूजा*

 

*विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ सुख-समृद्धि, सुरक्षा और कार्यों में उत्कृष्टता की कामना*

 

(TTN24 News)

तेलंगाना स्टेट ब्यूरो चीफ: नल्लापु तिरुपति

 

रामागुंडम, 17 सितंबर 2026 (TTN24 News):

रामागुंडम एवं तेलंगाना परियोजना परिसर में गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर पूरे परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

 

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हवन किया गया। परियोजना परिवार के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान श्री विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने परियोजना की निरंतर प्रगति, कर्मचारियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि तथा कार्यों में उत्कृष्टता की कामना की।

श्री विश्वकर्मा को निर्माण, तकनीक, शिल्प एवं अभियंत्रिकी के देवता के रूप में श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों ने कार्यस्थल पर सुरक्षित, कुशल और सफल कार्यप्रणाली के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के दौरान कर्मचारियों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा देखने को मिली।

 

इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ गणमान्यजन, अधिकारी, कर्मचारी तथा संविदा श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने भक्तिभाव से महाप्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *