कंजड़वा गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल, गोपिया बनी चैंपियन

कंजड़वा गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल, गोपिया बनी चैंपियन

 

बहराइच। मोतीपुर क्षेत्र के कंजड़वा गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बड़े ही रोमांचक माहौल में खेला गया।फाइनल मुकाबला गोपिया और मेजबान कंजड़वा की टीम के बीच हुआ।मैच शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, फुर्ती और दांव-पेंच का जबरदस्त प्रदर्शन किया। काफी देर तक कांटे की टक्कर चलती रही।लेकिन अंत में गोपियां की टीम ने बेहतरीन रणनीति और टीम वर्क से कंजड़वा की टीम को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। कंजड़वा की टीम उप-विजेता रही।आयोजन समिति द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये की धनराशि रखी गई थी। साथ ही ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संगवा के प्रधान घूरे, कंजड़वा के प्रधान भूरे सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उप-विजेता दोनों टीमों को पुरस्कार वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया।मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। हर रेड और हर टैकल पर दर्शक तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे।आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखना और उन्हें खेल के प्रति जागरूक करना है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है और आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।

बहराइच से ब्यूरो चीफ शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *