स्वतंत्रता दिवस पर जय प्रकाश लोधी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रवादी पार्टी की नीतियों को बताया राष्ट्रहित और जनसेवा का संकल्प

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

फतेहपुर। राष्ट्रवादी पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र से भावी विधायक प्रत्याशी जय प्रकाश लोधी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों, जनपदवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दीं।

जय प्रकाश लोधी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान की याद दिलाता है।

राष्ट्रवादी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रहित, जनहित, सामाजिक न्याय, विकास और आम जनता के अधिकारों की मजबूती के संकल्प से जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और जरूरतमंदों के हितों के लिए आवाज उठाना तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *