सुरत जिलेमें फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट अफसरोंको बड़े मगरमच्छों नहीं दिखता:5157 लीटर मिलावटी घी और 1485 लीटर पाम ऑयल का जत्था जप्त

TTN 24न्यूज

ब्युरोचीफ़, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात

 

सुरत जिलेमें फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट अफसरोंको बड़े मगरमच्छों नहीं दिखता:5157 लीटर मिलावटी घी और 1485 लीटर पाम ऑयल का जत्था जप्त।

 

गुजरात के सूरत और बनासकाठा के डीसा में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में डुप्लीकेट घी बनाने वाले बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ओर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कामरेज ओर डिसा में फेक्टरी में छापेमारी की। रेड के दौरान टीम को भारी मात्रा में नकली मिलावटी घी मिला। टीम ने फैक्ट्री से करीब 6000 हजार लीटर घी जप्त किया, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये से ज्यादा है। फेक्टरी में नकली घी बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल, पाम ऑयल का जत्था और बड़ी मात्रा में दूध का पावडर भी बरामद हुआ। फैक्ट्री मालिक ने फूड सेफ्टी टीम को बताया कि हम सिर्फ रात को ही फैक्ट्री चलाते थे, जिसे किसी को शक न हो। उन्होंने यह भी बताया कि नकली घी शहर की अलग अलग डेयरी में सप्लाई करता था। बाजार में घी आम तौर पर 600 से 800 रुपये में बिकता था, पर हम पाम ऑयल ओर केमिकल मिक्स कर उन्हें 400 रुपये में व्यापारियों को बेचते थे। छापेमारी के बाद फूड सेफ्टी विभाग ने फैक्ट्री को शील कर दिया ओर बनावटी घी को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद फैक्ट्री मालिक पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

गुजरात के हेल्थ मिनिस्टर प्रफुल पानसेरिया ने बताया कि आने वाले त्योहारों में लोगों को खाने पीने की चीज शुद्ध मिले इस लिए फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया सूरत के कामरेज ओर बनासकाठा के डिसा में छापेमारी कर 35 लाख से ज्यादा का मिलावटी घी जप्त किया है।

 

सूरत के कामरेज क्षेत्र के हिन्दवा इंडस्ट्रियल एस्टेट में “केवल फूड प्रोडक्ट” नाम की फूड फैक्ट्री में छापेमारी की गई थी। जांच में पता चला कि फेक्टरी मालिक के पास कोई फूड विभाग का लाइसेंस भी नहीं था। फेक्टरी को बाहर से टाला मारकर अंदर नकली घी बनाया जाता था और पेकिंग भी की जाती थी। टीम को फेक्टरी से 5157 लीटर मिलावटी घी और और 1485 लीटर पाम ऑयल का जत्था भी बरामद हुआ है।

 

हेल्थ मंत्री प्रफुल पानसुरिया ने बताया कि गुजरात में लोगों को घी, पनीर, मावा शुद्ध मिले इस लिए अभियान शुरू किया गया है। होटलों डेरी में जांच करते है, अगर कोई मिलावटी चीज मिलती है तो हम उनके ऊपर शख्त कार्यवाही करते है। उन्होंने व्यापारियों को भी चेतावनी दी है कि अगर मिलावटी चीजें बेचो गे तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेंगे और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन ओर भी जनता के आरोग्य के साथ खिलवाड़ करनेवालों आजभी कार्यरत मौतके सौदागरों को पकड़ने कौन अफसर आगे आयेगा?।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *