TTN 24 NEWS: देश प्रदेश की बड़ी खबरें..
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
➡️देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य देवरिया दौरे पर श्री योगी मझौलीराज पहुंच कर 305 करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे मुख्यमंत्री परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे, जनसभा को भी संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी ।
➡️गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से समस्या लेकर पहुंचे लोग, एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।
➡️लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आज बलिया दौरा पर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, दोपहर 1 बजे बलिया पहुंचेंगे मुख्यमंत्री श्री योगी हवाई सर्वेक्षण कर हालात का लेंगे जायजा, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटेंगे, अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।
➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 2 ➡️➡️
➡️दिल्ली, NTA में नई नियुक्ति हुई, सत्या एस. IRS निदेशक नियुक्त किए गए, केंद्रीय भर्ती योजना के तहत नियुक्ति, पार्श्व स्थानांतरण के आधार पर नियुक्ति, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी, CSB की सिफारिश को मंजूरी दी, नियुक्ति 2030 तक या अगले आदेश तक रहेगी, दोनों में जो पहले होगा, वही प्रभावी होगा
➡️दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, IAS में प्रमोशन का रास्ता साफ, केंद्र सरकार ने SCS चयन सूचियां अधिसूचित कीं, 2019 की चयन सूची में 18 अधिकारी शामिल, 2020 की चयन सूची में 5 अधिकारियों के नाम, प्रमोशन कोटे के तहत होगी IAS में नियुक्ति
➡️लखनऊ, गोसाईगंज थाने के CCTV 10 दिन तक बंद, अदालत सख्त, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी, पुलिस कमिश्नर को कोर्ट ने कार्रवाई के आदेश दिए, इसी मामले में लूट के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, चंचल यादव की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज की, राहुल कुमार से 4.34 लाख रुपए की लूट हुई थी, चंचल 8,500 रुपए के साथ गिरफ्तार किया था, चंचल ने कहा, मुझे घर से गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने कहा, किसान पथ से गिरफ्तार किया था, ऐसे में कोर्ट ने थाने की सीसीटीवी फुटेज तलब की, थानाध्यक्ष ने बताया, 13 अगस्त से सीसीटीवी खराब, राजधानी में ऐसी स्थिति देख कोर्ट ने नाराजगी जताई, ACJM (चतुर्थ) सुमित चौधरी की कोर्ट का आदेश
➡️लखनऊ, स्वाइन फ्लू और सीजनल फ्लू को लेकर बैठक, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समीक्षा बैठक की, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक की, जिलों के CMO, CMS वीसी के माध्यम से जुड़े, मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य भी बैठक में रहे, डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, अस्पतालों में दवा, बेड, जांच की उपलब्धता रहे- पाठक
➡️लखनऊ, स्कूटी कार में टक्कर के बाद मारपीट, बीच सड़क बेखौफ दबंगों का आतंक, स्कूटी सवार ने कार सवारों को पीटा, स्कूटी सवार ने अपने दोस्तों को बुलाया था, मोहनलालगंज के इमलिया खेड़ा का मामला।
➡️लखनऊ, रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, अबतक 60 लाख लोग कर चुके फ्री बस यात्रा, 40 लाख महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा, 20 लाख सह यात्रियों ने महिलाओं के साथ यात्रा की, आज रात 12 बजे तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा।
➡️गोरखपुर, गोरखपुर में एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, 5 घंटे तक थमी रही वाहनों की रफ्तार, कालेसर-जगदीशपुर फोरलेन पर हुआ हादसा, ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव से आग का खतरा, फायर ब्रिगेड ने स्थिति संभाली, चालक हिरासत में, टैंकर में करीब 30 हजार लीटर एथेनॉल था
➡️दिल्ली, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, 1 सितंबर तक 2 देशों के दौरे पर पीएम मोदी, व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा पर चर्चा करेंगे, बिश्केक में 26वें SCO शिखर सम्मेलन में रहेंगे, SCO नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे PM
➡️दिल्ली, UGC-NET जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी, NTA ने UGC-NET का रिजल्ट जारी किया, रिजल्ट 84 विषयों के लिए घोषित किया गया, अंग्रेजी, कॉमर्स, समाजशास्त्र का परिणाम होल्ड, इन 3 विषयों का री-एग्जाम 9, 10 सितंबर को, 84 विषयों की कैटेगरी-वाइज कटऑफ भी जारी
➡️शामली, अंकित बालियान हत्याकांड मामला, शूटरों ने 22 सेकेंड में ली अंकित की जान, प्लॉट में लोड किए थे हथियार, नहीं था CCTV, हत्या के लिए पहले से पूरी ट्रेनिंग मिली थी, 22 सेकेंड में अंकित को 9 गोलियां मारी, हमलावरों ने 20 से अधिक राउंड फायरिंग की थी।
➡️बागपत, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती, 3 साथियों के साथ चोरी कर रहा था, साथियों के साथ कर रहा था ट्रांसफार्मर चोरी, तमंचा, कारतूस, बाइक,तार काटने के उपकरण बरामद, खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुबारिकपुर में मुठभेड़
➡️नेपाल, नेपाल बाढ़ में अबतक 587 लोगों की मौत, 393 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई, 1924 लोग जलप्रलय के बाद से लापता हैं, ल्हेंदे नदी पर बनी झील टूटने का अलर्ट- चीन, चीन ने नेपाल सरकार को फिर अलर्ट भेजा, नदी पर झील कभी भी टूट सकती है- चीन, बाढ़ आपदा में 17 हजार बच्चे प्रभावित- UNICEF
➡️मऊ, पुलिस की गोली से बदमाश हुआ घायल, शातिर लुटेरे के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, मंदिर से बाहर महिला से चेन स्नेचिंग की थी, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गुफा के पास मुठभेड़
➡️गाजियाबाद, नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी नशे में धुत्त, मोदीनगर के हरमुखपुरी इलाके का वीडियो
➡️प्रयागराज, स्वामी नारायण मंदिर का 3 मंजिला हिस्सा गिरा, तेज आवाज के साथ हिस्सा गड्ढे में जा गिरा, मंदिर के पीछे चल रहा था निर्माण कार्य, निर्माण के लिए खोदा गया था बड़ा गड्ढा, बारिश के चलते गड्ढे में भर जाता था पानी, पिछले 3-4 महीने से चल रहा था निर्माण कार्य, हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था, गनीमत रही, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में है स्वामी नारायण मंदिर
➡️बदायूं, रक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला की मौत, बाइक की चेन में साड़ी का पल्लू फंसने से हादसा, पल्लू फंसने से बाइक से सड़क पर गिरी महिला, अस्पताल में डॉ. ने अर्चना को मृत घोषित किया, पति,दो बच्चों के साथ मायके जा रही थी महिला, सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सिलहरी के पास हादसा
➡️संभल, पेड़ पर लटके मिले युवक के शव का मामला, फॉरेंसिक जांच में खुलासा, हत्या की गई थी, प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की गई, युवक की हत्या कर पेड़ पर लटकाया था शव, लैब रिपोर्ट आने पर खुलासा, आरोपी अरेस्ट, परिजनों ने 6 लोगों के खिलाफ दी थी तहरीर, धनारी थाना क्षेत्र का मामला
➡️ललितपुर, जखौरा क्षेत्र में भारी बारिश से हालात बिगड़े, खेड़ार नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ बह रहा पानी, जान जोखिम में डाल पुल पार कर रहे वाहन चालक, सवारियों से भरी गाड़ियां भी उफनती नदी में उतरीं, नदी के तेज बहाव के बीच से गुजर रहे वाहन, खतरनाक पुल पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था नदारद, वाहनों को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं, जान जोखिम में डालकर वाहन निकालने के वीडियो
➡️देहरादून, नेपाल में आपदा के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से नेपाल में तबाही, सीएम ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश, सीमावर्ती चंपावत जिले में बढ़ाई गई सतर्कता, टनकपुर में शारदा बैराज पर विशेष निगरानी, शारदा घाट, निचले इलाकों में SDRF हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही SDRF
➡️देहरादून, सरकारी अस्पतालों में शाम की OPD की तैयारी, अस्पतालों में शाम की OPD शुरू करने की तैयारी, डॉक्टरों की कमी के बीच सरकार का नया प्रस्ताव, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की कवायद, सरकारी डॉक्टरों को निजी प्रैक्टिस की अनुमति का प्रस्ताव, अस्पताल परिसर में निजी प्रैक्टिस की अनुमति का प्रस्ताव, अस्पताल के बाहर निजी क्लीनिक नहीं चला सकेंगे डॉक्टर, अस्पताल की चारदीवारी के अंदर ही कर सकेंगे प्रैक्टिस
➡️देहरादून, सेलाकुई में बारिश का कहर, भारी बारिश के चलते दून पुलिस अलर्ट, SSP के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह सतर्क, नदियों और नालों का बढ़ रहा जलस्तर, नदी के किनारे रहने वालों को किया अलर्ट, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों की तैनाती
➡️खटीमा, लोहिया हेड पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया चाट का स्वाद, सीएम ने पैदल घूमकर लोगों से लिया हालचाल
➡️दिल्ली, शाहबाद डेयरी इलाके में मामूली विवाद में झगड़ा, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया, धारदार हथियार को पुलिस ने बरामद किया
➡️रायबरेली, नगर पालिका की लापरवाही से लोग परेशान, 2 सप्ताह से लोगों के घरों,गलियों में भरा पानी, पानी भरने से बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल, नगर पालिका के विरोध में जमकर नारेबाजी, वार्ड नंबर-25 स्थित नयापुरवा का मामला
➡️जालौन, जालौन में 2 पक्ष भिड़े, कई लोग घायल, मामूली कहासुनी के बाद 2 पक्षों में मारपीट, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जालौन कोतवाली के जालौन नगर का मामला
➡️मथुरा, अंतर्राष्ट्रीय भजन सम्राट कुंज बिहारी दास को धमकी, व्हाट्सएप कॉल पर दी गई जान से मारने की धमकी, ऑडियो भी आया सामने, पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR, वृंदावन के रंगीली कुंज के महंत हैं बिहारी दास महाराज
➡️सीतापुर, बाइक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, हादसे में घायल बुजुर्ग की CHC में मौत, हादसे के बाद चालक बाइक सहित फरार, रामपुर कला थाना क्षेत्र का मामला
➡️चंदौली, पत्नी के साथ ससुराल आए युवक की मौत, अज्ञात ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत, सकलडीहा थाना क्षेत्र के पीथापुर की घटना.
➡️दिल्ली, सीएनजी की कीमत में 4 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली NCR में 4 रुपये प्रति किलो महंगी हुई CNG, बढ़ी हुई कीमत आज से लागू होगी
➡️दिल्ली, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी का बयान, ‘किसी भी अपराध में पीड़ित के साथ संवेदना होती’, ‘पीड़ित के साथ सभ्य समाज की संवेदना होती है’, ‘पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होता है’, ‘हत्या जैसे संगीन अपराध में जाति तलाशना संवेदनहीनता है’, ‘यह कहना कि उसकी जाति के लोगों में आक्रोश है’, दुख को जाति के दायरे में सीमित करना है- जयंत, ‘ऐसी घड़ी में जाति, विचारधारा से ऊपर उठना चाहिए’, क्योंकि सबसे पहले हम इंसान हैं- जयंत चौधरी, अंकित बाल्यान के परिवार को न्याय मिले- जयंत, ‘यह किसी एक जाति या गोत्र का विषय नहीं है’
➡️सहारनपुर, थाना मंडी पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, हत्या के प्रयास का वांछित बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद, थाना मंडी क्षेत्र की घटना
➡️झांसी, झांसी के मोठ में पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, मोठ थाना क्षेत्र का मामला
➡️मेरठ, मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने पहले चाकू मारा फिर गोली मारी, मृतक की पहचान सालीम के रूप में, पुलिस ने 2 घंटे में हत्या का किया खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया, शहजाद और गुलजार गिरफ्तार, साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अरेस्ट, थाना सरूरपुर क्षेत्र की घटना
➡️झांसी, नदी किनारे युवक पर मगरमच्छ का हमला, मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में खींच ले गया, SDRF और पुलिस टीम मौके पर मौजूद, नदी में युवक की तलाश तेज, एरच थाना क्षेत्र का मामला
➡️रायबरेली, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, शराब के ठेके के बाहर मारपीट करते दिखे युवक, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, शहर कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
➡️कासगंज, कासगंज में 4 दोस्त नहर में नहाने उतरे, नहाते समय एक दोस्त का बिगड़ा बैलेंस, तेज पानी के बहाव में बह गया युवक, दोस्तों ने पकड़ने का किया प्रयास, तेज बहाव के चलते युवक को नहीं बचा सके, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू, सदर कोतवाली क्षेत्र की हजारा नहर का मामला
➡️फतेहपुर, 12वीं के छात्र तेजस की मौत का मामला, मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया, मृतक छात्र की मां की तहरीर पर FIR दर्ज, विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी पर मुकदमा, प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी पर भी मुकदमा, गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज, नकल की पर्ची मिलने पर पिटाई का आरोप, पिटाई के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ी थी, इलाज के दौरान छात्र की मौत का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
