VVIP दौरे को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन, DM और SP ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

*VVIP दौरे को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन, DM और SP ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण !*

फतेहपुर जिले में अति विशिष्ट अतिथि के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना कल्याणपुर क्षेत्रान्तर्गत कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, आगमन एवं निर्गमन मार्गों, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट्स, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अति विशिष्ट अतिथि के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समस्त सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ और चाक-चौबंद रखा जाए।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बिंदकी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *