अम्बेडकरनगर: लाइब्रेरी संचालकों के साथ हुई बैठक बेसमेंट में लाइब्रेरी न चलाने के दिए निर्देश

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

लाइब्रेरी संचालकों के साथ हुई बैठक बेसमेंट में लाइब्रेरी न चलाने के दिए निर्देश

 

अम्बेडकरनगर। थाना जैतपुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद ने क्षेत्र के लाइब्रेरी संचालकों के साथ बैठक कर छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में बेसमेंट में लाइब्रेरी संचालित नहीं की जाएगी। जैतपुर थाना क्षेत्र में कुल 25 लाइब्रेरी संचालित हो रही है।जिसमें आज ही अचलनगर में बेसमेंट में संचालित एक लाइब्रेरी बन्द कर थाना प्रभारी को संचालक ने अवगत करा दिया। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि हाल ही में लखनऊ में हुये अग्निकांड की घटना को देखते हुए शासन द्वारा छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सभी लाइब्रेरी संचालकों को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइब्रेरी भवन में पर्याप्त निकास मार्ग अग्निशमन यंत्र विद्युत व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। यदि किसी लाइब्रेरी का संचालन बेसमेंट में पाया गया या सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद ने संचालकों से कहा कि छात्रों को सुरक्षित एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। बैठक में उपस्थित लाइब्रेरी संचालकों ने सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनुराग कोचिंग सेंटर न्यू लाइट कोचिंग सेंटर नेवादा आदर्श कोचिंग सेंटर बंदीपुर शीतल डिजिटल लाइब्रेरी सोहगूपुर देवांश कोचिंग सेंटर पैकौली आइडियल कोचिंग सेंटर चैनपुर गुरुकुल कोचिंग सेंटर नेवादा सहित क्षेत्र के करीब एक दर्जन लाईब्रेरी संचालक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *