Etawah News: हिन्दू विद्यालय इंटर कालेज के सेवानिवृत दो शिक्षकों को विद्यालय परिवार ने भव्य सम्मान पूर्वक भावभीनी की विदाई

 

संवाददाता: एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर/इटावा। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में एक शिक्षक एवं एक सहायक लिपिक कर्मी के सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। कॉलेज प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने उनके सेवा काल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राधा कृष्ण कठेरिया ने किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक व समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, प्रधानाचार्य राजीव कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव, विद्याराम यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर शुभारम्भ किया। स्कूल की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गाने के बाद सम्मान समारोह का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधक राहुल गुप्ता तथा प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने सेवानिवृत होने वाले अंग्रेजी प्रवक्ता भुल्लन सिंह तथा लिपिक प्रताप सिंह शाक्य को रामचरितमानस तथा स्मृति चिन्ह भेंट व शॉल उड़ाकर किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष व प्रबंधक श्री राहुल गुप्ता ने कहा कि सेवा में आना और सेवा निवृत होकर वापस जाना एक सतत प्रक्रिया है और यह हमेशा से क्रम चलता रहा है।

बताते चले कि अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता श्री भुल्लन सिंह करीब 19 वर्ष तक इस विद्यालय में बतौर प्रवक्ता के पद पर शिक्षण कार्य पर सेवारत रहे उनका शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2005 में आगरा जनपद के वछगाँव स्थित आर आर एम इंटर कालेज से शुरू किया था वर्ष 2006 में हिन्दू विद्यालय इंटर कालेज में प्रवक्ता के पद पर आए जहां उन्होंने मेहनत और लगन के साथ शिक्षण कार्य किया और 31 मार्च 2025 को कार्य मुक्ति सेवानिवृत हो गए। विदाई के दौरान श्री भुल्लन सिंह ने ग़मभरे सुरों में एक प्रेरणादायक गाना ” आया हूं तेरे पास जिंदगी से भाग के, मेरे गम का कभी सबेरा न हुआ, आ जरा मेरे हमनसी थाम ले मुझे थाम ले मुझे थाम ले” गाकर एक गम का माहौल बना दिया।

वहीं लिपिक कर्मी प्रताप सिंह शाक्य ने इस विद्यालय में 32 वर्ष तक सेवारत रहे सबसे पहले वे कर्मचारी के पद पर आए थे बाद में सहायक लिपिक पर से कार्य मुक्ति सेवानिवृत हुए।

विदाई समारोह में विद्यालय परिवार के सभी प्रवक्ता, अध्यापक, अध्यापिकाओं तथा कर्मचारियों ने ससम्मान पूर्वक फूल माला पहनाकर दोनों ही शिक्षकों को विदा किया।

इस दौरान इसी विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव आदि ने भी संबोधित किया। कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *