हरदोई: तेरा कांवरियों का जत्था 51 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से बाबा सुनासीर नाथ धाम में जलाभिषेक किया

तेरा कांवरियों का जत्था 51 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से बाबा सुनासीर नाथ धाम में जलाभिषेक किया

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

 

श्रावण मास में आस्था और भक्ति का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब 13 शिवभक्त कांवरियों का जत्था 51 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से लगभग 500 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर रविवार को मल्लावां स्थित प्राचीन बाबा सुनासीर नाथ धाम पहुंचा। यहां विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।

कांवरियों ने बताया कि वे 21 जुलाई को हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल से सजी भारी-भरकम कांवड़ लेकर रवाना हुए थे। लगातार 13 दिनों की कठिन पैदल यात्रा के बाद 2 अगस्त को बाबा सुनासीर नाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान हरिद्वार से लेकर मल्लावां तक विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर जलपान और विश्राम की व्यवस्था की।

मल्लावां पहुंचने पर डीजे की भक्ति धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने कांवरियों का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में शिवभक्त नाचते-गाते उनके साथ बाबा सुनासीर नाथ धाम पहुंचे, जहां “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कांवरियों के जत्थे में शिवम सक्सेना, अमित यादव, विशाल जानू श्रीवास्तव, कृष्ण श्रीवास्तव, रवि, कमल, किशोर, लकी शर्मा, धीरज, सुरजीत, जितेंद्र, दीपांशु सहित कुल 13 शिवभक्त


शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *