इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

सपा नेता ने स्वजातीय लोगों को एकजुट रहने की किए अपील विधानसभा चुनाव में दावेदारी के संकेत!

 

अम्बेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में एक विद्यालय परिसर में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. अभिषेक सिंह ने स्वजातीय लोगों की बैठक कर उन्हें एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लोग शामिल हुए। डॉ. अभिषेक सिंह ने सामाजिक एकजुटता के साथ लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए लोगों का संगठित रहना जरूरी है। बैठक के दौरान सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।बताया जाता है कि डॉ. अभिषेक सिंह पिछले कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। वह लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में शामिल होते रहे हैंऔर स्थानीय समस्याओं को लेकर भी अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी राजनीतिक गतिविधियां चर्चा में हैं।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि डॉ. अभिषेक सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से जलालपुर विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।बैठक के जरिए स्वजातीय लोगों को लामबंद करने की कोशिश को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *