बड़ी खबर —-
दिल्ली मे की करोड़ो की चोरी, दिल्ली पुलिस बिहार पुलिस के साथ नगद समेत जमीन मे गाड़े सोने की जेवरत सहित एक को किया गिरफ्तार, एसडीपीओ पवन कुमार ने दी मिडिया को जानकारी l
जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l
दिल्ली से करोडों का सोना, हीरे की जेवरात सहित लाखों रूपये नगद चुराकर लाये गये सामान की बरामदगी शनिवार की रात स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने थाना क्षेत्र के सूखानगर गांव से बरामद की है। बरामद किये सामानों की कीमत करोडों में बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार चोरी की घटना दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार गुप्ता व अनुज कुमार गुप्ता के घर 5 सितम्बर सूने मकान का फायदा उठा घर में काम करने वाले नौकरों ने चुरा कर फरार हो गये थे। जिसके विरूद्ध गुप्ता बंधूओं ने तिमारपूर थाना मेँ चोरी का मामला दर्ज करवाया था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान गुप्ता बंधूओं के घर काम करने वाले नौकर बिहार निवासी निर्मली थाना क्षेत्र के अनिल कामत तथा एक अन्य की संलिप्तता सामने आई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार अनिल का एक साथी को तो दिल्ली में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसी के निशानदेही पर दिल्ली पुलिस शनिवार को अनिल की खोज करते प्रतापगंज पहूंची। दिल्ली पुलिस के अनुसार जांच मेँ अनिल का ससुराल थाना क्षेत्र के सुखानगर पंचायत में पडता था। दिल्ली पुलिस प्रतापगंज पहूंच थानाध्यक्ष रौशन कुमार से मिलकर घटना की जानकारी दे अनिल को पकडने में सहयोग मांगा। प्रतापगंज पुलिस ने इस गंभीर चोरी की वारदात सून तत्क्षण पुलिसक्षटीम गठित कर दिल्ली पुलिस के साथ सुखानगर पहूंच अनिल के ससुराल का पता लगा घेरा बंदी कर दी।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस काफिले को देख अनिल भागने मेँ सफल हो गया जबकि घर की तलाशी लेने पर एक भूस घर में छीपाकर रखी नगद राशि चार लाख चौंतिस हजार छह सौ पच्चास रूपये की बरामदगी कर ली। इसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा घर की महिला से सख्ती से पूछने पर सोने हीरे के जेवरात को जमीन में गाड़ कर रखने का राज बता दिया गया। पुलिस ने जमीन में गाड़ कर रखे बताये गये स्थान पर जमीन खोद कर जेवरात से भरे वेग को निकाला गय। जिसमें 115 आईटम सोने तथा हीरे के जेवरात बरामद हुए। इस मामले में अनिल के ससूर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले की जानकारी होने पर एसडीपीओ पवन कुमार भी थाना पहूंचे। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अनिल मरौना का रहने वाला है। जो दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र के अनिल गुप्ता और अनुज गुप्ता के घर चोरी कर सामान को अपने ससुराल सुखानगर पंचायत स्थित छीपाकर रख दिया था। जिसकी बरामदगी दिल्ली पुलिस व थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर की गई। उन्होंने बताया कि बरामद सोने व हीरे के जेवरात की बाजार मुल्य करोडों हो सकती है। एसडीपीओ पवन कुमार मिडिया से हुए मुखातिब दी पूरी जानकारी l
