देश प्रदेश की बड़ी खबरें …..

देश प्रदेश की बड़ी खबरें …..

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिनांक 18 सितंबर, 2026 को उनके सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग, लखनऊ पर दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शिष्टाचार भेंट की। श्री योगी से बातचीत की।

 

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच कालिदास मार्ग आवास पर होगी बैठक, श्री योगी योगी की अध्यक्षता में होगी बैठक, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव भी आज आयेंगे लखनऊ बैठक में भाग लेंगे।

 

➡️लखनऊ, गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े, थोड़ी देर में क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में बैठक, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक, सांसदों, विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे तावड़े, बैठकों के बाद शाम में अयोध्या के लिए रवाना होंगे, 62 विधानसभा सीटों का फीडबैक लेंगे तावड़े

 

➡️लखनऊ, संजय निषाद ने पोस्ट कर विपक्ष पर साधा निशाना, फूलन देवी की हत्या की सुपारी देने वालों से सावधान रहें-निषाद, मछुआरा समाज की राजनीतिक पहचान रोकने का आरोप, फूलन देवी की संपत्ति पर विपक्ष ने कब्जा किया-संजय निषाद, राजनीतिक विरासत छीनने का भी विपक्ष पर लगाया आरोप, मछुआरा समाज बरसाती नेताओं से सावधान रहे-संजय निषाद, मछुआरों की स्वतंत्र राजनीतिक पहचान निषाद पार्टी-संजय निषाद

 

➡️लखनऊ, बाढ़ से इटौंजा में 15 हजार लोग प्रभावित, गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी, एक सप्ताह से कई गांवों में बाढ़ का पानी, करीब 75% धान की फसल पानी में डूबी, 1985 से तटबंध निर्माण की मांग की जा रही

 

➡️लखनऊ, बैन हो चुकी PNC कंपनी पर NHAI की मेहरबानी, बैन का असर पहले से जारी परियोजना पर नहीं, पहले के काम में भ्रष्टाचार तो आगे क्या गारंटी?, बाराबंकी-बहराइच 6 लेन सड़क का काम जारी रहेगा, इस हाईवे का टेंडर पीएनसी के पक्ष में हुआ था

 

➡️लखनऊ, इंडिया फूड एक्सपो-2026 का उद्घाटन, आज उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य उद्घाटन करेंगे, 1090 चौराहे के पास थोड़ी देर में कार्यक्रम

 

➡️लखनऊ, रोहिंग्या को अवैध बसाने वालों को सजा, NIA कोर्ट से 4 दोषियों को 7 वर्ष की कैद, इस्माइल, अजीजुर रहमान, मुफीजुर को सजा, शफीक उर्फ सबीउल्लाह को 7 साल की कैद, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में बसाया

 

➡️कन्नौज, धारदार हथियार से काटकर बुजुर्ग की हत्या, 60 वर्षीय प्रवेश दुबे की निर्मम हत्या की गई, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, एएसपी,फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, तिर्वा कोतवाली के बेहरीन गांव की वारदात

 

➡️प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपमानजक टिप्पणी का मामला, आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, आरोपी मुबारक अली की सशर्त जमानत मंजूर, आरोपी मुबारक अली ढाई साल से जेल में बंद, याची ईमेल भेजने के आरोप में जेल में बंद है, महराजगंज के थाना भितौली दर्ज हुई थी FIR, अली ने अपमानजनक बातों वाला ईमेल भेजा था, जस्टिस कृष्ण पहल की सिंगल बेंच का फैसला

 

➡️हरिद्वार, 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप, वन विभाग टीम ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, अजगर के रेस्क्यू से लोगों ने ली राहत की सांस, कनखल की ब्रह्म विहार फेस-2 कॉलोनी का मामला

 

➡️दिल्ली, DUSU चुनाव के लिए आज होगा मतदान, DU प्रशासन ने पूरी की चुनाव की तैयारियां, चुनाव के लिए 158 मतदान बूथ बनाए गए, करीब 1.51 लाख छात्र करेंगे मतदान, निगरानी के लिए 12 कंट्रोल रूम बनाए गए, सुरक्षा के लिए कॉलेजों में अतिरिक्त इंतजाम, बूथ पर पहचान जांच,भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था, 68 ऑब्जर्वर चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे

 

➡️दिल्ली, UGC-NET जून 2026 की फाइनल आंसर की जारी, 9 औऱ 10 सितंबर को हुई थी परीक्षा, इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी की आंसर की जारी

 

➡️दिल्ली, नेपाल में बाढ़ से मौत का आंकड़ा बढ़कर 1,410, 13,756 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया, 6,145 लोग अब भी लापता, 587 विदेशी नागरिक, 1,944 शवों की पहचान के लिए DNA सैंपल लिए, प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही

 

➡️दिल्ली, स्वतंत्र भारद्वाज तिहाड़ जेल से बाहर आया, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी, कोर्ट के रिलीज वारंट जारी करने के बाद रिहाई, CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट से जुड़ा मामला

 

➡️गाजियाबाद, रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया मोबाइल चोर, चोरी किया हुआ मोबाइल फोन भी बरामद, यात्रियों ने पकड़कर खंभे से पकड़े रखा, चोर को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का पूरा मामला

 

➡️सहारनपुर, चोरी की घटना का हुआ खुलासा, चोरी के केस में वांछित अरेस्ट, दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा, थाना बेहट पुलिस ने की कार्रवाई

 

➡️देहरादून, अग्निवीर पर कांग्रेस के आरोपों का मामला, कांग्रेस के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया

 

➡️पिथौरागढ़, PM के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित किया, पीएम की योजनाओं की जमकर सराहना की, रामलीला मैदान,लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजन

 

➡️गोरखपुर, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े गोरखपुर दौरे पर, सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल के घर पहुंचे, विनोद तावड़े ने डॉ. अग्रवाल से मुलाकात की, गोरखपुर क्षेत्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की, आज विनोद तावड़े क्षेत्र के नेताओं से लेंगे फीडबैक

 

➡️बरेली, 3 बाइक चोरों को पुलिस ने अरेस्ट किया, 4 बाइक, तमंचा, 2 कारतूस भी बरामद, किला थाना क्षेत्र से सभी की गिरफ्तारी

 

➡️कन्नौज, युवती का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, घर में 18 वर्षीय युवती सुबह से थी अकेली, मजदूरी करके लौटी मां, घर अंदर से था बंद, पुलिस शव कब्जे में लेकर पड़ताल में जुटी, छिबरामऊ के गंगेश्वरनाथ नई बस्ती का मामला

 

➡️मेरठ, विद्युत चोरी के केसों में असेसमेंट के नाम पर खेल, असेसमेंट के नाम पर घूस लेने के मामले में एक्शन, विद्युत विभाग रेड में रिश्वत के ऑडियो पर एक्शन, ब्रोकर्स से सौदेबाजी रिश्वत मांगने वाली बाबू सस्पेंड, कार्यकारी सहायक चंचल लता निलंबित की गई, राजस्व निर्धारण को लेकर ब्रोकर से करती थी सांठ-गांठ, मामले में SE मनोज कुमार यादव ने किया सस्पेंड

 

➡️कन्नौज, पोल से टकराकर पेड़ में घुसी तेज रफ्तार कार, 18 वर्षीय अली खान, अमान की दर्दनाक मौत, हादसे में दो लोग घायल, हालत बेहद नाजुक, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन में हुआ हादसा

 

➡️बिजनौर, पशु चोरों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, पिकअप वाहन में चोरी कर ले जाए जा रहे थे, मुठभेड़ में 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन बरामद, अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के हरेवली रोड का मामला

 

➡️देहरादून, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी का बड़ा फैसला, नेताओं को जल्द सौंपी जाएगी जिम्मेदारी, विधानसभाओं के प्रभार की जिम्मेदारी मिलेगी, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, जनपद और विधानसभा वार जिम्मेदारी मिलेगी

 

➡️देहरादून, मुख्यमंत्री धामी का आज का कार्यक्रम, ट्रैक रूट्स निरीक्षण दल का फ्लैग ऑफ करेंगे, राहत सामग्री वाहनों का फ्लैग ऑफ करेंगे सीएम, नेपाल आपदा प्रभावितों को जाएगी राहत सामग्री, 12 बजे CM युवा विद्यार्थी मंथन में करेंगे शिरकत, 3 बजे ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण करेंगे सीएम, विधान सभा क्षेत्र रायपुर में होगा कार्यक्रम, 6:20 बजे सीएम कैम्प कार्यालय में कार्यक्रम

 

➡️हमीरपुर, शराब की दुकान में महिलाओं का हंगामा, सेल्समैन को कमरे में बंद कर प्रदर्शन, नशे में युवक के आत्महत्या का मामला, आत्महत्या करने से महिलाओं में आक्रोश, लोगों को नशे का आदि बनाने का आरोप, शराब का ठेका गांव से हटाने की मांग की, पुलिस पहुंचकर मामला कराया शांत, जरिया थाना इलाके का पूरा मामला

 

➡️कानपुर देहात, कानपुर देहात में जंगली जानवर की दहशत, किसान ने तेंदुए की खींची तस्वीर, हुई वायरल, किसान राम प्रकाश पाल की हुई थी मौत, गांव के आसपास चल रहा है सर्च ऑपरेशन, पंजों के निशान मिले, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत, डेरापुर तहसील क्षेत्र ररौख गांव की घटना

 

➡️हमीरपुर, घर के बाहर बैठे व्यक्ति पर पड़ोसियों का हमला, कुल्हाड़ी लाठी डंडों से किया पड़ोसियों ने हमला, पैर में कुल्हाड़ी लगने से युवक गंभीर घायल, पड़ोसी महिलाओं ने भी युवक पर बरसाए डंडे, बिंवार थाना क्षेत्र के उजनेडी गांव का मामला

 

➡️हापुड़, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग आतंकी घोषित, UAPA के तहत गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया, हापुड़ से भी पाकिस्तानी गैंग के नेटवर्क का खुलासा, 2026 में अजीम राणा, आजाद राजपूत गिरफ्तार, इंटरनेट के जरिए शहजाद भट्टी के संपर्क में थे दोनों, दिल्ली-NCR के धार्मिक स्थलों की वीडियो भेजते थे, वीडियो शहजाद भट्टी को भेजे जाने का आरोप, धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की फिराक में थे, खुफिया एजेंसी ने दोनों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *