इस्कॉन, लखनऊ में दिव्यता से प्रारम्भ हुआ पंच दिवसीय झूलन यात्रा महामहोत्सव

लखनऊ

 

इस्कॉन, लखनऊ में दिव्यता से प्रारम्भ हुआ पंच दिवसीय झूलन यात्रा महामहोत्सव*

 

*श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ मे इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद जी के निर्देशानुसार मनाया जाने वाला झूलन यात्रा महा महोत्सव प्रारम्भ हुआ जो 23 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक मनाया जायेगा l*

*झूलन यात्रा महा महोत्सव के विषय में मन्दिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने बताया कि यह उत्सव श्रवण मास में एकादशी से प्रारम्भ होकर श्रावण मास की पूर्णिमा तक मनाया जाता है, जिसमे सभी भक्त मिलकर भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीमती राधा रानी को झूला झुलाते हैं l*

 

*श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने यह भी बताया कि इस उत्सव में हम भगवान की लीलाओं का स्मरण करते हैं और उनकी लीलाओं के माध्यम से भगवान से सम्बन्ध स्थापित करने हेतु अपना प्रेम प्रदर्शित करते है l*

 

*झूलन यात्रा महा महोत्सव में श्री श्री राधा रमण बिहारी जी का मनमोहक, मनोरम एवं मन्त्रमुग्ध कर देने वाला श्रंगार किया गया और झूले को सुन्दर फूलों और मोतियों से सजाया गयाl*

 

*भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीमती राधा रानी को झूला झुलाया और इस्कॉन के विश्व प्रसिद्ध कीर्तन तथा नृत्य का आनंद उठायाl*

 

*कार्यक्रम की समाप्ति पर भक्तों ने स्वादिष्ट प्रसादम का आनंद उठाया l*

 

*धनम्म

*निवेदक,*

 

*इस्कॉन मीडिया समूह*

*श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर*

*सेक्टर एफ सुशांत गोल्फ सिटी*

*सुलतानपुर रोड, लखनऊ*

*मीडिया प्रभारी*

*श्रवण सिंधु प्रभु जी 9956297914*

*रति वल्लभ दास 8808871111*

*प्रेमानन्द गोविन्द दास 8896347591*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *