मल्लावा क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला जारी दो दर्जन चोरियों पर पड़ा परदा नहीं हुआ खुलासा।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी।
मल्लावा हरदोई क्षेत्र के अंतर्गत चोरियों की भरमार से क्षेत्र में दहशत का बना माहौल नई चोरियों का सिलसिला जारी दो दर्जन से अधिक चोरियों पर पड़ा परदा अभी तक नहीं हुआ खुलासा पुलिस अगस्त पर उठ रहे सवाल।
जानकारी के अनुसार मल्लावां थाना क्षेत्र अंतर्गत आए दिन एक न एक चोरी की घटना का चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।पुलिस को पुरानी चोरी खोलना तो मुश्किल हो रहा है लेकिन नई चोरियों को रोकने पर भी नाकाम साबित हो रही है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। बीते दिनों में हुई चोरियो पर पड़ा पर्दा को खोलने में पुलिस नाकाम साबित हो चुकी है वहीं पीड़ितों का कहना है कि क्षेत्र में हुई चोरी मांझगांव ईश्वरपुर साईं सुकरौला शुक्लापुर तेजीपुर शहाबुद्दीनपुर मल्लावां कस्बा गंज जलालाबाद बांसा नयागांव आदर्श इंटर कॉलेज खेमीपुर बंदीपुर खेमीपुर गांव आदि क्षेत्रों में पिछली चोरियों पर पडा पर्दा खोलने में पुलिस नाकाम साबित हो चुकी है लेकिन नई चोरियों का सिलसिला बराबर जारी है पिकेट ड्यूटी लगने के बाद भी चोर चोरियों का अंजाम देने में सफल हो रहे हैं पुलिस गस्त एवं पिकेट ड्यूटी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। इसी तरह से कई चोरियों पर अभी भी पर्दा पड़ा हुआ है।
प्राइमरी स्कूलों से लेकर पंचायत भवन तक में चोरों ने कई बार चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जिसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। वही पीड़ित दिलीप कुमार पुत्र शारदा सिंह निवासी शहाबुद्दीन पुर ने आरोप लगाया कि अ, सं, 292 / 2026 में नाम दर्द चोरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिससे चोरी का खुलासा हो सके। इसी तरह से क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक चोरियों पर पर्दा डाला जा चुका है। जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है।
