बीरपुर में बेखौफ बाइक चोर ने बाइक चोरी की घटना को दिया अंजाम तस्वीर सीसी-टीवी में हुआ कैद

बीरपुर में बेखौफ बाइक चोर ने बाइक चोरी की घटना को दिया अंजाम तस्वीर सीसी-टीवी में हुआ कैद l

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार l

 

भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित नगर पंचायत बीरपुर बाइक चोरों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है दरअसल पिछले 5 सितंबर को संध्या 5:30 बजे के करीब गोल चौक के समीप दुर्गा मंदिर के सामने रखे बाइक को बाइक चोर ने बड़े आराम से लेकर फरार हो गया जिस की तस्वीर सीसी -टीवी कैमरा में कैद हो गया और सीसी – टीवी में दिख रहा युवक जो बिल्कुल स्मार्ट दीखता है हाथों में मोबाइल और शरीर पर उजले रंग का हाफ शर्ट पहना हुआ है जो साफ साफ दिख रहा है l मालूम हो की नगर पंचायत बीरपुर स्थित वार्ड संख्या 11 निवासी नूर आलम उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय मूसा थाना वीरपुर जिला सुपौल ने बीरपुर थाना में बाइक चोरी होने की सूचना वीरपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार दास को तहरीर दी l घटना को हुए एक सप्ताह बीतने को है बावजूद पुलिस के हाथ खाली है l

इस बाबत दूरभाष पर थाना अध्यक्ष संजय दास से पूछने पर चुप्पी साध लिये l दरअसल तस्वीर में साफ-साफ देखा जा सकता है फिर भी पुलिस के हाथ खाली है l आलम ने अपने आवेदन में लिखा है काले एवं नारंगी रंग का हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR-38- D5334 है l बताते चले की नूर आलम उर्फ छोटू जो बाइक मिस्त्री है और गोल चौक के समीप उनका गैराज है और ठीक गैराज के सामने पूर्व की ओर बाइक खड़ी कर के अपने गैराज मे काम करता था इसी दौरान बाइक चोर ने बाइक की चोरी कर फरार हो गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *