Etawah News: पंचायत घर कैस्थ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Etawah News: पंचायत घर कैस्थ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंत नगर /इटावा: पंचायत घर कैस्थ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन, विधिक सेवाओं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अधिकार मित्र लालमन ने आपदा प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप, बाढ़, मकान गिरने सहित अन्य आपदाओं के दौरान लोगों को किन सावधानियों का पालन करना चाहिए और प्रभावित लोगों को उपलब्ध सहायता के लिए किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है।

अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता तथा सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के निस्तारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपने विवादों का समाधान आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से कराने की अपील की।

 

अधिकार मित्र शिवदीप ने आपदा से प्रभावित लोगों को मिलने वाली सरकारी सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत, राशन तथा नुकसान होने पर उपलब्ध आर्थिक सहायता सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।

 

शिविर में सनी कुमार विशाल सिंह कुलदीप प्रेम कुमार अनोखेलाल शारदा देवी शीला देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ग्रामीणों से अपील की गई कि आपदा अथवा किसी कानूनी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर योजनाओं और विधिक सहायता का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *