*लखनऊ में मना पुलिस झंडा दिवस, सीएम योगी ने दी बधाई*
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस हर साल 23 नवंबर को मनाया जाता है। इस बार लखनऊ में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस कलर लगाया। यह दिन पुलिस बल की सेवा, अनुशासन और समर्पण की परंपरा का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कर्तव्यपरायणता, अदम्य साहस और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक पुलिस झंडा दिवस हमारी गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, त्याग और बलिदान के संकल्प का स्मरण कराता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ध्वज कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, अनुशासन और जनसेवा के अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मठ और अनुशासित पुलिसकर्मियों तथा उनके परिजनों को बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश की कई पुलिस लाइनों में ध्वजारोहण और संदेश वाचन जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए।
